धमतरी: मुरूमसिल्ली बांध में दरार आने की खबर निकली फर्जी, जल संसाधन विभाग ने अफवाहों पर ध्यान न देने की दी सलाह
मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है। विभाग ने बताया कि बांध में कोई दरार या संरचनात्मक क्षति नहीं है और विशेषज्ञ अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं। वही मुख्य अभियंता मैक्सी कुजूर ने वरिष्ठ अधिकारियों संग बांध का विस्तृत निरीक्षण किया। तटबंधों की मजबूती, जल निकासी व तकनीकी।