सहजनवा: रेबीज इंजेक्शन के नाम पर अवैध वसूली: सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से खुलेआम उगाही, वीडियो हुआ वायरल
सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रेबीज के इंजेक्शन के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मंगलवार को सहजनवा सीएचसी मे रेबीज का टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी। स्वास्थ्य कर्मी मरीजो को एक-एक कर अंदर बुला रहे थे। जैसे ही कोई मरीज या तीमारदार अंदर जाता, उससे सुई लगाने के एवज मे 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की मांग की जाती।