थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊंचे गांव में एक युवक को कथित रूप से शराब में ज़हर मिलाकर पिला दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।