भोगांव: बेवर क्षेत्र में पुत्री की विदा होते ही पिता ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
कस्बे के मोहल्ला कुचलिया में बुधवार रात्रि शादी के मंडप में पुत्रियों के विदा कर पिता ने दम तोड़ दिया। विदा होकर खुशी-खुशी अपने ससुराल जाने का आशीर्वाद दे पिता इस दुनिया को छोड़ गया। ससुराल पहुंची पुत्रियों को जब इसकी जानकारी दी गई तो चीत्कार मच गई। गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।