जबलपुर: घरेलू हिंसा की खौफनाक तस्वीर: आधारताल में सास ने गैस बर्नर से जलाई बहू, आरोपी गिरफ्तार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज,
जबलपुर के अधारताल थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के 7 साल बाद एक महिला को उसकी सास और पति द्वारा जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।घटना की शिकायत कटनी निवासी पीड़िता की मां उर्मिला कोरी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद वीरेंद्र कोरी और सास जयंती कोरी उनकी बेटी नंदनी को प्रताड़ित कर रहे थे। नंदनी जब भी मायके से