सांगानेर: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ट्राली चालक हुआ घायल
जयपुर अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट के खंभे लेकर दूदू की ओर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं हादसे में घायल चालक की पहचान दांतरी निवासी संजय मीणा पुत्र श्योजीराम मीणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस पहुंची