उधवा: मध्य पियारपुर से पुलिस ने छापेमारी कर भरण-पोषण मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राधानगर थाना क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत अंतर्गत बोल टोला से पुलिस ने छापेमारी कर भरण-पोषण मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी अली खान शेख को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।