बरेली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में मौलाना शहाबुद्दीन उतरे, बोले- संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन
बरेली:- आर एस एस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का भाषण और उनका लेख कई दिनों से चर्चे में बना हुआ है, जहां कई मुस्लिम संगठन उनके बयानों की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उलट मशहूर इस्लामिक स्कालर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी समर्थन में उतर आए हैं। मौलाना ने कहा कि संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन है, भारत में किसी भी धर्म के मानने वालों का इतना बड़ा संगठन अभी तक वजूद में नहीं आया है।