बरेली: पहचान छुपाकर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर इज्जत नगर थाने में मुकदमा दर्ज: एसपी सिटी ने दी जानकारी
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बार-बार दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की