लाडपुरा: वीर सावरकर नगर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच सड़क पाइप-डंडों से किया हमला, निगम कर्मचारी घायल
Ladpura, Kota | Dec 15, 2025 शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीर सावरकर नगर में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बीच सड़क सरिए, पाइप और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए नगर निगम कर्मचारी पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल निगम कर्मचारी राकेश राठौर के सिर पर पाइप से वार किया गया, जिस