बिहार: करियामा गांव से नशेड़ी पति को पत्नी ने किया पुलिस के हवाले ।
Bihar, Nalanda | Jun 16, 2024 नगरनौसा थाना क्षेत्र के करियामा गांव से नशेड़ी पति विष्णु पासवान को पत्नी ने किया पुलिस को हवाले। इस मामले में नगरनौसा थाना प्रभारी ने बताया कि करियामा गांव में शराब के नशे में धुत होकर विष्णु पासवान हंगामा कर रहा था। पत्नी के द्वारा थाने को सूचना दिया गया ।सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर नशेड़ी को गिरफ्तार कर थाना लाया।