बिहार: सोगरा कॉलेज के कैम्पस में बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा साइंस ब्लॉक निर्माण का किया शिलान्यास
Bihar, Nalanda | Jun 16, 2024 बिहार शरीफ शहर के सोगरा कॉलेज के कैंपस में रविवार को साइंस ब्लॉक का बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशादुल्लाह के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 35 सालों के बाद आज सोगरा कॉलेज कैंपस में साइंस ब्लॉक का शिलान्यास किया गया है जो डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाएगा और इसके निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 20 लाख का लागत आएगा।