चंदेरी: चन्देरी पुलिस ने स्कूल में सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना चन्देरी पुलिस ने मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे शासकीय कन्या शाला विद्यालय चन्देरी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रा और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।