दौसा: नगर परिषद दौसा द्वारा की जा रही नालों की सफाई का आयुक्त ने किया निरीक्षण
Dausa, Dausa | Jun 24, 2025 दौसा नगर परिषद के द्वारा इन दिनों बरसात को देखते हुए नालों की सफाई के लिए अभियान चला रखा है नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा और सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र जैमन ने मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे नालों की सफाई का धरातल पर उतरकर निरीक्षण किया। गांधी तिराहा के आसपास हो रहे नालों की सफाई का जायजा लिया और सफाई कर्मियों को लाल की सफाई जल्द करने के आवश्यक निर्देश दिए।