राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची की मौजूदगी में युवा कांग्रेस की जिला बैठक गुरुवार को दोपहर 2:00 करीब आयोजित की गई। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस प्रभारी गौरव परमार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।