बिलारी: सपा कार्यालय पर उमराह करके लौटे सपा विधायक का स्वागत, ईद मिलन समारोह में पहुंचने की जनता से की अपील
उमराह करके लौटे सपा विधायक का हुआ स्वागत ईद मिलन समारोह में पहुंचने की जनता से की अपील बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान सऊदी अरब से उमराह करके अपने घर लौटे तो, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। बताते चले की सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान छ बार उमराह और एक बार हज कर चुके है।