बिसौली: दबथरा गांव में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर पत्रकार के परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
दबथरा गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी दानवीर सिंह ने बिसौली कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। गुरुवार को 12 बजे करीब बताया है कि वह सुबह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले बालवीर और पप्पू रिंकू सौरभ आदि लोग उनकी सास के को गाली गलौज कर रहे थे। तभी पीड़िता ने जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।