आगरा: सदर थाना क्षेत्र में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की हुई मौत, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सेवला अमर विहार में दबंगों द्वारा की गई बर्बर पिटाई के बाद घायल युवक की मौत हो गई है। अमर विहार के रहने वाले कबाड़ी सलमान (35) पर 26 सितंबर को सरस्वती विहार के मनीष, पंकज और दीपक नामक भाइयों ने जानलेवा हमला किया था। सलमान कबाड़ की फेरी से लौट रहे थे, जब आरोपितों ने उन्हें घेर कर बेरहमी से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया।