आगरा: लूट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को फिरोजाबाद से किया गया गिरफ्तार
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, यह अभियुक्त लूट करने के प्रयास में वांछित था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फिरोजाबाद से इसे गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गुरुवार करीब 6:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी है।