पिछोर: पिछोर पुलिस का नगर भ्रमण, अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को दी समझाइश
नगर की यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पिछोर थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 7:00 बजे शहर में भ्रमण किया।पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से सड़क पर सामान न रखने और यातायात बाधित न करने की समझाइश दी।बस स्टैंड पर लगाए गए सब्जी व फलों के ठेलों को हटवाया गया।सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।