विभूतिपुर: मानारायटोल में सीपीआई (एम) शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
मानारायटोल में सी.पी.आई. (एम.) शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड रामजी महतो ने की, जबकि जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड अरविन्द कुमार दास ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। बैठक की शुरुआत कॉमरेड रामचन्द्र दास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत कॉमरेड को श्रद्धांजलि अर्पित की।