विभूतिपुर: विभूतिपुर के पहाड़पुर गांव में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार
आलमपुर कोदरिया पंचायत के पहाड़पुर गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई थीं, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को समस्तीपुर मोक्षधाम घाट पर किया गया। उनके पिता, गंगा प्रसाद सिंह, ने उन्हें मुखाग्नि दी। बताया गया कि खुशबू पिछले दो वर्षों से समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। सात महीने पहले उनकी मां, पूनम देवी, का निधन हो गया था।