नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट की गई और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी पीड़ित राम बाबू पटेल के अनुसार शनिवार की सुबह विपक्षी लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर मार पीट किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।