ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर पुलिस ने शुरू किया 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा अभियान, लोगों को सिखाए जाएंगे ठगी से बचने के तरीके
शहर में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत बुधवार दोपहर की गई।इस अभियान के तहत शहरभर में जागरूकता रथ के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।