मांझी: काटोखर में 80 फीट ऊंचा ताजिया बना आकर्षण का केंद्र
Manjhi, Saran | Jun 26, 2026 मांझी प्रखंड के काटोखर गांव में मोहर्रम के अवसर पर बनाया गया 80 फीट ऊंचा ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इसके निर्माण में किसी बाहरी कारीगर की मदद नहीं ली गई। बल्कि गांव के लोगों ने मिलकर इसे तैयार किया है। ग्रामवासी हसनैन खान ने बताया कि ताजिए की निर्माण पर करीब 1लाख11 हजार की लागत आई है। इसे एक माह में तैयार किया गया है।