सिवनी: सिवनी नगर पालिका बैठक पर कांग्रेस का सवाल, CMO को सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | Jul 6, 2026 सिवनी नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। सोमवार को कांग्रेस पार्षदो ने नगर पालिका CMO को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बैठक का एजेंडा नियमानुसार पहले नहीं दिया गया और महज 105 मिनट में 117 में से 115 विषयों को पारित कर दिया गया।