बनमनखी: बनमनखी में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बनमनखी में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने झंडोत्तोलन कर अमर शहीदों को नमन किया।