बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के शकरस में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के शकरस में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक से बाहर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंचे परिजनों में 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।