गुरारू: गुरारू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से ज्यादती, केस दर्ज
Guraru, Gaya | Jun 29, 2026 थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा (15) से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही 22 वर्षीय युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच की है। आरोप है कि युवक घर में घुस आया था। उस समय पीड़िता कमरे में सो रही थी।