दरभंगा जिला के 152 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दरभंगा ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक-सह-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।