दुधि: बीडर गांव में ट्रक और हाईवा की टक्कर, चालक केबिन में फंसा
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का केबिन पूरी तरह दब गया था, जिससे चालक अंदर फंस गया।