रुक्का डैम में पानी की सप्लाई लाइन का पाइप फट गया है, पानी की सप्लाई लाइन का पाइप फट जाने से मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कई इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी की सप्लाई लाइन का पाइप फटने से करीब एक लाख लोग पीने के पानी से वंचित हो गए हैं, इसका असर कांटाटोली, सिरमटोली, डोरंडा, ओल्ड एजी कॉलोनी समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में देखा जा रहा है।