बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर मंडी में लगी अचानक भीषण आग, मचा हड़कंप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर मंडी में अचानक से भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।