मुरादाबाद: विकास भवन बापू सभागार में वृद्धावस्था पेंशन के अधिक लंबित आवेदनों पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी पर जताई नाराज़गी
विकास भवन बापू सभागार में वृद्धावस्था पेंशन में अधिक आवेदन लंबित होने पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी पर जताई नाराजगीजिला अधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित बापू सभागार में विकास कार्यों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक की गई बैठक में डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन में अधिक आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जताई