आज 28 फरवरी शाम 7 बजे बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरे ने बताया कि शहर में रविवार, 1 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार 33/11 केवी हरदा सिटी उपकेंद्र पर नई बस बार एवं कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाएगा। कार्य समय से पहले पूरा होने पर सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी।