लूणकरणसर: थाना क्षेत्र के ग्राम खिलेरिया में मारपीट, लूट और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खिलेरिया निवासी हनुमानराम पुत्र मथाराम जाट ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है।