परसिया: चांदामेटा में सूने मकान में रेकी कर कराई थी चोरी
पुकिस ने लगाई गलत धाराएं, न्यायालय ने की तीखी टिप्पणी
चांदामेटा के वार्ड चार में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया हैं। वेकोलि के कर्मचारी के घर से लाखो रुपयों के जेवरात पर हाथ साफ किया गया था। हालांकि पुलिस कम की चोरी बता रही है। इन आरोपियों को गुरुवार को साढे छह बजे पुलिस ने न्यायालय से चार दिनों की रिमांड पर लिया। पुलिस गलत धाराएं लगाकर आरोपियेां को न्यायालय में ले गई थी।