टांटोटी: बड़ली में खसरा नं 1520 पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर 14वें दिन भी टेंट लगाकर धरना जारी रहा
Tantoli, Ajmer | May 2, 2026 बड़ली गांव में खसरा संख्या 1520 पर हो रखे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का संघर्ष लगातार 14वें दिन शनिवार को शाम 4 बजे तक भी जारी रहा है।जिस गांव में अतिक्रमण हो रखा उसी गांव में बड़ली गांव के ग्रामीण धरने पर बेठें है।भीषण गर्मी में ग्रामीणों का टेंट लगाकर 14वें दिन शांतिपूर्वक धरना जारी है।आगामी दिनों मे ग्रामीण तेजेंद्र सिंह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।