मंदसौर: सोमवती अमावस्या पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शुक्ला चौक में किन्नरों ने भी की पूजा-अर्चना
मंदसौर में सोमवती अमावस्या पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, अमावस्या और अधिकमास के समापन के दुर्लभ संयोग पर भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की,वहीं शुक्ला चौक स्थित किन्नर मुखी अध्यक्ष अनीता दीदी के निवास के बाहर किन्नर समाज ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की,