गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, रेल प्रशासन सुविधा देने में जुड़ा
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों जोन में दो करोड़ यात्रियों की संख्या बढ़ी है। अचानक यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाना शुरु किया है, साथ ही अगर किसी यात्री को असुविधा है तो वह 139 या रेल एप के जरिए से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। रेल प्रशासन शिकायत में सुधार की कोशिश करेगा।