गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बनी गौशाला में मूसलाधार बारिश के बीच की गौ सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बनी हुई गौशाला में मूसलाधार बारिश के बीच गौ सेवा किया। अपनी दिनचर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला पहुंचे, इस बीच मूसलाधार बारिश होने लगी। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि छाता लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला में गए, और बछड़ों को चारा गुड़ और दाना खिला रहे हैं।