कुडू: 25 मई को चुल्हापानी दामोदर उद्गम स्थल पर गंगा दशहरा मेला एवं पूजा आयोजन को लेकर सलगी में हुई बैठक
Kuru, Lohardaga | May 13, 2026 कुड़ू प्रखंड के सलगी पंचायत अंतर्गत चुल्हापानी स्थित दामोदर उद्गम स्थल पर गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को आयोजित होने वाले मेला एवं पूजा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे पंचायत सचिवालय सलगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया सुमीत्रा कुमारी ने की।