मेरठ: बारिश के कारण टिकरी गांव में मकान की छत गिरी, युवक की मौत, भाई घायल, मुख्यमंत्री से सहायता की मांग
Meerut, Meerut | Jun 12, 2026 जानी खुर्द। जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार तड़के एक मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।