बालाघाट: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था की भीड़, मंदिर में गूंजे जयकारे
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल को नगर के कालीपुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। जैसे ही भगवान श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।