मध्यप्रदेश की बड़वाह नगर पालिका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 12 जून तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज गुरुवार को सुबह 9 बजे नावघाट खेड़ी स्थित माँ नर्मदा के पावन तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं अवधूत संत श्री टांटम्बरी सरकार ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया।