बनमनखी: तेज आंधी-तूफान और बारिश से बनमनखी अनुमंडल में भारी तबाही, फसलें बर्बाद, कई घर क्षतिग्रस्त
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शनिवार की संध्या आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए, वहीं किसानों की तैयार मक्का फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार, ललित कुमार, सत्तो कुमार, बसंत कुमार और अनमोल