दनियावां: होरिल विघा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
होरिल बीघा पुल के पास बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस ने युवक को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान नगर नौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव निवासी अशोक कुमार के 23 वर्षीय पुत्र विक्कू कुमार के रूप में हुआ है।