निकाय चुनाव की तिथि घोषित किए जाने के बाद आज गुरुवार को दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के चुनाव को लेकर समाहरणालय परिसर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नॉमिनेशन नहीं किया। आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए 8 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद खरीदा, जिनमें अभिषेक चौरसिया, अजय कुमार झा आदि शामिल है।