जांजगीर: कोसमंदा गांव की एक युवती ने विवाह समारोह में शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर लिया साहसिक निर्णय
जांजगीर-चांपा जिले में समाज में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था।