लोहरदगा: बक्सीडीपा जंगल में भीषण सड़क हादसा: हाइवा और तेल टैंकर की टक्कर, चालक फंसा
जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में हाइवा ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे लोहरदगा–घाघरा मुख्य पथ 143ए पर बक्सीडीपा जंगल में इमली पेड़ के समीप हाइवा ट्रक और ऑयल लदे टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा ट्रक का चालक कई घंटे तक वाहन के अंदर फंसा रहा।